EUKARYOTIC ALGAL CELL

EUKARYOTIC ALGAL CELL

इस प्रकार की Algal Cell में True Nucleus, Nuclear Mem पाई जाती है जिसमे DNA Protein के साथ मिलकर जटिल संरचना बनाता है। इस प्रकार की कोशिका यूकार्योटिक Algal Cell कहलाती है।

Eukaryotic Algal Cell के निम्न भाग होते है –

1- Cell Wall :- Eukaryotic Algal Cell में पतली भित्ती पाई जाती है जिसे Cell Wall कहते हैं। यह Cell Wall Cellulose की बनी होती है इसके अलावा Cell Wall में Glycoprotein (Hydroxyproline) मुख्य रूप से पाया जाता है। सेल वॉल के बिल्कुल नीचे पतली Plasma Membrane पाई जाती है।

2- Cytoplasm :- Eukaryotic Algal Cell में तरल स्तर पाया जाता है जिसे Cytoplasm कहते है। Cytoplasm में कई Cell Organelles पाए जाते हैं। –

EUKARYOTIC ALGAL CELL
Source : ScienceFacts.Net

a- Nucleus :- Chlamydomonas spp. में Nucleus केंद्रीय भाग में पाया जाता है। यह Nucleus Nuclear Membrane, Nuclear Matrix और Nucleolus को इकट्ठा रखता है। यही कोशिका का मुख्य Hereditary Centre है, जिसमे DNA और Protein का जटिल पदार्थ पाया जाता है जिसे Chromosome कहते है। यह Chromosome जेनेटिक Characters को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी मे भेजता है।

b- Chloroplast :- Chlamydomonas spp. में हरितलवक कप के आकार का होता है, परंतु Other Eukaryotic Algal Cell में सितारे, फीते और तश्तरी नुमा होता है।
हरितलवक मे लंबी, बेलनाकार Photosynthetic Lamellae पाई जाती है। इनसे जुड़े Granule भी होते है, इनमे Photosynthesis की Dark And Light Reaction होती है।
हरितलवक में एक Pyrenoid होता है जो स्टार्च की Synthesis करता है।

c- Mitochondria :- यह Cell को ऊर्जा देने वाला भाग है , जो Electron Transport System से सम्बन्धित होता है।

d – Ribosome :- Eukaryotic Algal Cell में 80S प्रकार के Ribosome पाए जाते हैं जिनका मुख्य कार्य Protein की Synthesis करना है।

e- Endoplasmic Reticulum :- यह Nuclear Membrane से जुड़ा जाल के समान संरचना होती है इनका मुख्य कार्य Enzyme और Hormones की Synthesis करना है।

f-Contractile Vacuole: – Chlamydomonas spp. में अगले सिरे पर दो Contractile Vacuole पाई जाती है । इसका मुख्य कार्य परासरण दाब (Osmoregulation) को नियंत्रण करना है ।

g- Eye Spot:- Chlamydomonas spp. में अगले सिरे पर एक Eye Spot पाया जाता है। यह द्विउत्तल, प्रकाश संवेदनशील प्लेट के समान होते हैं। यह प्रकाश के प्रति संवेदनशील होते हैं।

h-Flagella:- Chlamydomonas spp. में दो Flagella अगले सिरे पर पाए जाते है। यह Flagella Flagellin Protein के बने होते हैं। इनका मुख्य कार्य चलन में काम करना है। यह Flagella Whiplash Type के होते हैं तथा Neuromotor Apparatus से Related होते हैं। Neuromotor Apparatus के 3 मुख्य भाग होते हैं। –

* Blepharoplast :- यह Granular संरचना Flagella के आधार पर होता है।

* * Paradesmose :- यह 2 Blepharoplast के बीच दागे नुमा संरचना होती है।

* * * Rhizoplast :- यह पतला , मुलायम, दागे नुमा संरचना होता है जो केवल एक Blepharoplast तथा Nucleus के Centrosome से जुड़ा होता है।

Back to top button